फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामघाट में अव्यवस्थाएं बरकरार

Mon, 26 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
26 सीकेटीपी-10-घाट की टूटी सीढि़यां। संवाग
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं अब भी बरकरार हैं। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के निशान चारों ओर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

घाट पर जहां गंदगी फैली हुई है, वहीं नदी में टूटा पुल और छोटे पुल के पास मलबा जमा हुआ है। बिजली के कई खंभे झुक गए हैं। हालांकि घाट पर टूटी सीढ़ियों की मरम्मत शुरू हो गई है।
दीपोत्सव छह से 10 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। रामघाट पर मरम्मत का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई सीढ़ियां अब भी टूटी हुई हैं, जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। अब तक तुलसीदास मंदिर में गोस्वामी जी की प्रतिमा भी स्थापित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजबहादुर, शेखर सिंह और राकेश निषाद का कहना है कि महोत्सव में 10 दिन भी नहीं बचे हैं, पर काम अब भी अधूरे हैं। रामघाट के मध्य प्रदेश वाले हिस्से में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टिनशेड तैयार नहीं हुआ। आरती स्थल का काम भी पूरा नहीं हो सका है।
भरत मंदिर और घाट की दुकानों में बाढ़ से आई दरारें साफ दिख रही हैं। मध्य प्रदेश प्रशासन ने मेले के लिए छह दमकल, 30 पानी के टैंकर, 800 बैरिकेड और 30 कचरा गाड़ी लगाने की बात कही है। करीब 40-50 लाख भक्तों के आने का अनुमान है।


एमपी कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारी दे दी गई है। चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग ने भी दीपोत्सव से पहले घाट के सभी अधूरे काम पूरे कराने के निर्देश दिए हैं।

26 सीकेटीपी-10-घाट की टूटी सीढि़यां। संवाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें