फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 4.93 करोड़ से बनेंगी सीसी सड़क, नालियां व पुलिया

Thu, 04 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्रामीण अंचलों में लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए यहां के चयनित तीन संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली आबादी में सीसी सड़कें बनेंगी। साथ ही जलनिकासी के लिए नालियों का भी निर्माण होगा। क्षतिग्रस्त पुलिया की भी मरम्मत होगी। इस पर करीब 4.93 करोड़ व्यय होंगे। बजट मिलते ही कार्यदायी संस्था ने निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें काफी जीर्णशीर्ण हालत में हैं। संपर्क मार्ग जर्जर होने से दोपहिया-चार पहिया वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। साथ ही लोगों को राह चलने में भी दुश्वारी होती है। स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने पांच संपर्क मार्ग चयनित किए थे। इनमें मानिकपुर-मारकुंडी-डुडैला, कर्पुरी से खजुरिहा कलां, विलास बांगर, डिलौरा से अहिरनपुरवा एवं राय बांगर संपर्क मार्ग शामिल हैं।
कार्य योजना के अनुसार मानिकपुर-मारकुंडी डुडैला व डिलौरा-अहिरनपुरवा संपर्क मार्गों पर क्षतिग्रस्त पुलिया बनेंगी। इस पर करीब 297.36 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसी प्रकार कर्पुरी से खजुरिहा, विलास बांगर व रायबांगर संपर्क मार्ग पर आबादी के अंदर सीसी सड़कें बनेंगी। साथ ही वहां पर जलनिकास के लिए नाली निर्माण भी होगा। इनके निर्माण पर 197.18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी कार्यों के लिए स्वीकृत 4.93 करोड़ के सापेक्ष शासन स्तर से 1.72 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इनके निर्माण की जिम्मेदारी लोनिवि प्रांतीय व निर्माण खंड इकाई को मिली है। बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर संपर्क मार्ग दुरुस्त कराए जाएंगे। आबादी में सीसी सड़क व नालियां व क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत होगी। इनकी मंजूरी मिल गई है। जल्द काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें