कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते जनसेवा केंद्र संचालक।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले भर के जनसेवा केंद्र के संचालकों ने पुन: पंजीकृत कराने के नाम पर ई डिस्ट्रिक एजेंसी द्वारा मनमानी फीस लिए जाने का आरोप लगाया है। केंद्र संचालकों ने बुधवार को इसका विरोध कर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम शेषमणि पांडे को पत्र सौंपकर मांग की कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
डीएम को दिए पत्र में कहा कि जिले में आईटीआई कंपनी जनसेवा केंद्रों का रजिस्ट्रेशन कराने व पुन: पंजीकृत कराने का काम कर रही है। जनसेवा केंद्र के रजिस्ट्रेशन के लिए शहरी क्षेत्र में 15 हजार 480 रुपयेे व ग्रामीण क्षेत्र में14 हजार 390 रुपये व पुन: रजिस्ट्रेशन कराने का 11 हजार 350 निर्धारित है।
केंद्र संचालकों का आरोप है कि कंपनी पुन: रजिश्ट्रेशन के नाम पर निर्धारित राशि से पांच सौ रुपये अधिक वसूल रही है। इस मौके पर बाबू मिश्रा, श्याम बाबू, लवकुश, सुरेंद्र प्रताप, मनोज कुमार, नवीन कुमार, सुमित कुमार व अमरीश तिवारी मौजूद रहे।