फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान व शिक्षामित्र के घर से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुंटा के मजरा धरमपुरहा पुरवा में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घुसे चोरों ने दोनों घरों में कमरों के ताले तोड़कर 55 हजार रुपये समेत करीब चार लाख के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

धरमपुरहा पुरवा निवासी किसान कौशल किशोर ने बताया कि बेटा सुरेंद्र कुमार प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती है। घर के बरामदे में वह सो रहा था। महिलाएं व बच्चे अंदर के कमरे में थीं। देर रात चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और दूसरे कमरे का ताला तोडकर अलमारी व बक्से में रखी नकदी समेत तीन लाख के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने एक कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। शनिवार सुबह जब कमरे के अंदर से दरवाजा खुलवाने की आवाज आई तो उनकी नींद खुली। तब पता चला कि चोरी हुई है। बताया कि घर में उसके इलाज के लिए 50 हजार रुपये नकद रखे थे। जो रात में चोर ले गए। साथ में सोने व चांदी के जेवरात भी ले गए।
इसी गांव में रहने वाले शिक्षामित्र कामता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि वह सब घर में सो रहे थे। शनिवार सुबह जागने पर पता चला कि एक कमरे का ताला टूटा है। छोटे बाक्स भी गायब हैं। छत के रास्ते का दरवाजा खुला था। लगभग एक लाख की चोरी हुई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें