फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पान की गुमटी से नकदी व सामान चोरी

Sun, 01 Nov 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर नगर में एक सप्ताह के अंदर चोरी की तीन वारदात हो चुकी हैं लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। शनिवार रात चोरों ने पान की गुमटी से नकदी व सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता की बस स्टैंड के पास पान की गुमटी है। प्रमोद ने बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो टीन की छत कटी मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व सामान गायब था। पीड़ित ने पीआरवी व थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें