फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कर्वी-राजापुर हाईवे पर ट्रक धंसने से लगा जाम

Sun, 01 Nov 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। कर्वी-राजापुर हाईवे पर रविवार को पहाड़ी कस्बे में बालू लदा ट्रक सड़क किनारे धंस गया।
विज्ञापन

यह हादसा जल जीवन मिशन की पाइप लाइन ठीक करने के लिए खोदी गई सड़क ठीक से नहीं भरने से हुआ। देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया। पुलिस और राहगीरों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
चालक के मुताबिक साइड देने के चक्कर में बालू लदा ट्रक खोदी गई जगह पर चढ़ गया। नमी से मिट्टी दलदली बन गई थी। ट्रक का पिछल पहिया धंस गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम से राहगीर काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के काम के बाद अक्सर सड़क को अधूरा छोड़ दिया जाता है। पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें