फोटो 27 सीकेटीपी 27 राम किशोर फाइल फोटो। आर्काइव
फोटो 27 सीकेटीपी 27 राम किशोर फाइल फोटो। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/मऊ। थाना क्षेत्र के टिकरा पताई के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक व दंपती घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक को प्रयागराज रेफर किया गया।
बरियारी कला के बेलहा गांव निवासी शिव बहादुर ने बताया कि मऊ निवासी उसकी बहन सुखमंती से उसकी ससुराल में मारपीट होने की सूचना आई थी। इस पर उसके पिता रामकिशोर निषाद (48) व मां गुड़िया देवी (44) को कार चालक चंद्रप्रताप सिंह वहां लेकर गया था। वहां से लौटते समय रात करीब एक बजे टिकरा पताई के पास कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां रामकिशोर ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल गुड़िया देवी का इलाज चल रहा है। घायल चालक चंद्रप्रताप की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर किया गया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले गए थे। वहां की एक मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है।