फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डिवाइडर से टकराई कार, परिवार के सात लोग घायल

विज्ञापन
सडक़ दुर्घटना में घायल । - फोटो : कार्यक्रम में झूमते श्याम बाबा के भक्त।
विज्ञापन
भरतकूप। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में टोल प्लाजा के पास मंगलवार को ओमनी कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांदा के थाना बिसंडा कस्बा निवासी संतराम ने बताया कि सोमवार को जानकीकुंड के प्रमोद वन में एक शादी समारोह में अपनी मां मुनिया देवी, पत्नी संगीता देवी, पुत्र सूरज, साहिल, कुलदीप और पुत्री श्वेता के साथ गए थे। मंगलवार की दोपहर को वापस बिसंडा कार से जा रहे थे। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई।
कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया। इसमें मुनिया देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर फिर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें