फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। थाना चित्रकूट मप्र क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक घर के अंदर महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। ससुरालीजनों ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते महिला ने फंदा लगाया है। वहीं, मायके पक्ष ने मारने के आरोप लगाए हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हनुमान धारा निवासी महिला रेनू देवी प्रजापति (26) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को बेड पर लिटाया और पुलिस सूचना दी। महिला के पति शिवपूजन ने पुलिस को बताया कि अज्ञात कारण के चलते रेनू ने फंदा लगाया है।
रेनू के भाई वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पति व ससुरालीजन अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। कई बार उसने फोन पर मायके में इसकी जानकारी भी दी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि महिला के गले के पास कुछ चोट जैसे निशान दिख रहे हैं। मामले में तहरीर के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें