फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ, ठेकेदार व अधिकारी से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने पशु आश्रय गृह के संचालन व निर्माण में लापरवाही करने पर मानिकपुर बीडीओ, ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं विभाग के अधिकारी व ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। गोशाला के संचालन में कोटेदारों को भी लगाया जाए। गोशालाओं में बोरों की भी व्यवस्था कराएं। 30 दिसंबर तक सभी गोशालाओं में अधूरी व्यवस्था को पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गोशालाओं में शत प्रतिशत शेड का निर्माण तत्काल करा दे। टीन शेड को चारों तरफ से ढक कर रखें। अलाव की व्यवस्था अवश्य करा दी जाए। यह सभी व्यवस्थाएं तीन दिन के अंदर हो जानी चाहिए। खंड विकास अधिकारी मानिकपुर को निर्देश दिए कि विकासखंड में सबसे कम शेडों का निर्माण हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जवाब तलब किया जाए।
प्रत्येक गोशालाओं में सफाई कर्मचारियों के अलावा सरकारी कर्मचारियों की आठ घंटे की ड्यूटी लगाएं। इसके अलावा चरवाहे भी रहें। धनराशि का दुरुपयोग किसी भी दशा में न हो। अन्यथा की दशा में संबंधित अधिकारी अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहेंगे। खंड विकास अधिकारी मऊ से कहा कि बरगढ़ में अत्यधिक गोवंश हैं। उनको कामधेनु डेयरी में शिफ्ट कराएं। उप जिलाधिकारियों से कहा कि सभी ब्लॉक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन गोशालाओं का निरीक्षण करें। खंडेहा में निर्माणाधीन गोशाला में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा कोई रुचि न लेने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही कराई जाए। कान्हा गौशाला के निर्माण के संचालन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी द्वारा रुचि नहीं ली जा रही। इनसे भी जवाब तलब मांगा। गौशाला संचालन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लगाए। बैठक में संबंधित अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें