चित्रकूट। ब्लाक पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत देहरुछ माफी के किसानों ने बैठक कर गांव के आस पास गोशाला न होने से गहरी निराशा जताई है। कहाकि यदि गोशाला का निर्माण प्रधान ने नहीं कराया तो गांव के अन्य विकास कार्य नहीं होने देंगे।
मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी, विकासखंड अधिकारी व थानाध्यक्ष रैपुरा को भेजकर अवगत कराया है कि ग्राम प्रधान, सचिव की उपस्थिति में गोशाला निर्माण को खुली बैठक बुलाई गई, किंतु निर्माण कार्य न होने पर किसानों ने अपनी फसल बचाने को गोशाला का निर्माण कर संचालन किया है। 23 सितम्बर को फिर बैठक कर निर्णय लिया गया है कि जब तक ग्राम प्रधान गोशाला का निर्माण नहीं करेंगे तब तक ग्राम पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सुशील सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य चुनबाद यादव, अनीता सिंह, सुशील कुमार, बेसनिया देवी, बेलन, बिट्टी देवी, शिव प्रसाद सिंह, सूरजपाल, सुनील कुमार, गुलजारीलाल, अमर सिंह, चंचल सिंह, दरबारी सिंह, विनय सिंह, राजकरण सिंह, सुमेर सिंह, रामनरेश सिंह, राधेश्याम, अंबिका, उमेश, भैयालाल, रोशन सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।