फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के टारगेट पर अब डाकू बबुली कोल

Tue, 08 Aug 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
डाकू ललित पटेल के मारे जाने के बाद अब जिले में पांच लाख तीस हजार के इनामी डाकू बबुली कोल सहित एक लाख के इनामी डाकू गौरी यादव व 50 हजार के इनामी डाकू लवलेश प्रमुख रूप से बचे हैं। इनमें बबुली व लवलेश गैंग के सदस्य एक साथ मिलकर वारदात करते हैं। बचे डाकुओं को ठिकाने लगाने के लिए यूपी पुलिस के अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें कार्य कर रहीं हैं।  
विज्ञापन


डाकू गोप्पा को पक ड़ने में मिली कामयाबी व डाकू ललित पटेल के मारे जाने के बाद पुलिस अधिकारी उत्साहित हैं। जुलाई, अगस्त में मिली कामयाबी के बाद अधिकारी एक और बड़ी सफलता के लिए जुट गए हैं। इसमें डाकू बबुली कोल को टारगेट बनाकर कार्य किया जा रहा है। वहीं, गौरी यादव को पकड़ने के लिए भी टीम काम कर रही है।

कुछ दिन पूर्व ही मंडल मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने एसपी को निर्देश दिए हैं कि पाठा क्षेत्र के डाक ुओं का खात्मा किया जाए। इसके बाद से एसपी प्रताप गोपेंद्र ने थानाध्यक्षों की कई बार बैठक कर डाकु ओं के खात्मे के लिए रणनीति तैयार की है। अलग-अलग टीमेें जंगलों में कांबिंग कर रही हैं। संरक्षण देने वालों पर नजर रखी जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन


जंगल में मारना कठिन कार्य
चित्रकूट। डाकू बबुली जिस जंगल में रहता है, वहां मारना कठिन कार्य हैं। जंगल के चाराें ओर पहाड़ होने से गैंग के सदस्य पुलिस के पहुंचते ही पहाड़ पर चढ़ जाते हैं। पुलिस के नीचे होने से खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें