फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बसपा ने शाह के खिलाफ जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ शहर में जुलूस निकाला। मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि डॉ. आंबेडकर का अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड स्थित बसपा कार्यालय से पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में बैनर व डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर शहर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंचने पर प्रदर्शन किया। बसपा के जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अभद्र टिप्पणी की है। जिससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभान, पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती आदि मौजूद रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें