फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा अपने सिंबल लड़ेगी नगर पालिका चुनाव

Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
भीम सेना बीजेपी की है प्रोडक्ट: मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी ने तय किया है कि नगर पालिका का चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह से ही लड़ा जाएगा। इसके लिए सभी दावेदारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। नेता प्रतिपक्ष व बसपा नेता गया चरण दिनकर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

        मुख्यालय के सिविल लांइस मार्ग पर पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल के आवास पर शुक्रवार को बसपा की बैठक हुई। जिसमें शहर की कमेटी व नगर निकाय चुनाव की चर्चा की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम,मानिकपुर व राजापुर नगर पंचायत के वार्डों में बनी कमेटियों व सेक्टर कमेटी के गठन को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री गया चरन दिनकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। सभी मिलकर काम करें अगले चुनाव की तैयारी करें। प्रदेश सरकार पर कई योजनाओं में लापरवाही करने व कानून व्यवस्था पर सरकार को फेल बताया।
    इस मौके पर मंडल जोन कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक चंद्र भान सिंह पटेल, जगदीश गौतम, जिलाध्यक्ष रामलखन, सभासद सुशील श्रीवास्तव, इकराम वर्मा, मेघराज प्रजापति, नफीस खान, उदय प्रकाश प्रजापति व इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें