फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सोने के बिस्कुट खरीदने आए भाइयों से ढाई लाख की टप्पेबाजी

Sun, 07 Dec 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-18- परिचय- पुलिस द्वारा बरामद किए गए पीली धातु के बिस्कुट जिन्हे सोने के बिस्कुट बत
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के झरी फाटक के पास भदोही के दो भाइयों से ढाई लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। सूचना पर मय फोर्स के संग एसपी ने पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि दोनों भाई सोने के बिस्कुट खरीदने आए थे। तलाशी में बिस्कुट व 20 हजार रुपये इनके पास से बरामद भी हुए हैं। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। भदोही के थाना कोहरना छेछुआ निवासी सत्यम ने बताया कि उसका मानिकपुर के एक युवक से छह माह पूर्व रास्ते में संपर्क हुआ था। इस शख्स ने बताया था कि वह मजदूरी करता है। खोदाई में उसे सोने के बिस्कुट मिले हैं। उसे बेचना चाहता है। इस बात पर उसके बुलावे पर वह अपने भाई विश्वजीत सिंह के साथ सोने के बिस्कुट लेने आया था। शनिवार को वह ट्रेन से उतरकर झरी फाटक की ओर पहुंचे तो वहां पर इनकी पहचान का शख्स व एक अन्य युवक मिला।
उससे सोने के बिस्कुट लिया और लगभग ढाई लाख सौदा हुआ और छोटे-छोटे कई सोने के बिस्कुट लेकर जाने लगा। इसी बीच झरी फाटक के पास जब यह दोनों भाई पहुंचे तो दो अज्ञात युवक उनका 2.55 लाख रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई। एसपी अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे तो जांच की। दोनों भाइयों के बैग में पीली धातु के छोटे छोटे बिस्कुट मिले। 20 हजार रुपये भी मिले और दोनों के मोबाइल भी उनके पास ही मिले।
पूरे मामले में एसपी अरुण सिंह ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है। अब तक की दोनों भाइयों से पूछताछ में सामने आया कि वह सस्ता सोना खरीदने के चक्कर में यहां आए। इसके बदले में शायद उन्होंने आरोपी को ढाई लाख रुपये दिए होंगे।
उसके जाने के बाद इन्होंने बिस्कुट की जांच की तो अहसास हुआ कि यह नकली हैं। तब लूट की कहानी बताई गई है। फिलहाल दोनों भाइयों ने अब टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें