फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कच्ची दीवार गिरने से मासूम की मौत

Sun, 07 Dec 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनकट चुनहा पुरवा में शनिवार को कच्ची दीवार गिर गई। मलबे के नीचे एक मासूम दब गया। आवाज सुनकर लोगों ने फौरन मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव देखते परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

चुनहा पुरवा निवासी पवन रैदास ने बताया कि उसका बेटा कन्हैया (2) दोपहर करीब 12ः30 बजे घर पर पड़ोसी विनय के साथ खेल रहा था। अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में कन्हैया दब गया। विनय चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। आवाज सुनते ही परिजन मलबा हटाने के दौड़े। काफी देर बाद मलबा हटाकर कन्हैया को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और लिखापढ़ी की। उसके एक भाई हिमांशु है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची थी, तब तक परिजन शव को बाहर निकाल लिया था। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें