फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे में सात घरों के टूटे ताले, चौकीदार के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में चोरों चौकीदार समेत सात लोगों के घरों में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया है। 36 घंटे के अंदर सात घरों के ताले टूटने से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने नकदी समते हजारों का सामान पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटनाओं की किसी भी ग्रामीण ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

चोरी की घटना गांव के संतोष, विनोद, मनीष कोटेदार, बालगोपाल, शंकर व दो अन्य के घरों में हुई। चौकीदार के घर में चोरों ने घुसकर जेवर व नकदी पार कर दिए। चौकीदार के परिजनों ने बताया कि जिसकी सूचना थाने में दी है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से चोरों का आतंक है। 36 घंटे के अंदर कई घरों में चोरी हो चुकी है। थाने में ड्यूटी करने वाले चौकीदार के यहां भी चोरी हुई है।
इसके अलावा घरों की खिड़की काट कर चोरी का प्रयास हुआ है। चोरो को कई बार दौड़ाया भी गया है। थाने में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चोरी के भय से रात भर जागना पड़ता है। थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि घटनाओं की सूचना थाने में नहीं दी गई है। तीन दिन गांव के पास मेला लगा था। जहां पुलिस लगातार गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें