फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर चोर ले गए डेढ़ लाख का माल

Sat, 30 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख का माल पार कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मुख्यालय के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले व्यापारी वंशगोपाल केशरवानी ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह परिवार के साथ सोनेपुर में एक शादी समारोह में गए थे। रात को करीब 11 बजे वापस आए तो देखा दरवाजे का ताला टूटा था।

कमरों में रखी अलमारी व सूटकेश खुले पड़े थे और उनसे सामान गायब था। उन्होंने बताया चोर करीब 35 हजार की नगदी व लगभग सवा लाख के जेवर ले गए है। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें