फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Sat, 30 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर जदयू ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा व सपा सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


जदयू जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहे पर प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता बुंदेलखंड का दौरा कर महज दिखावा किया है। मदद के तौर पर किसानों को कुछ नहीं मिल रहा। किसानों का कर्ज माफ हो  साथ ही सभी को नि:शुल्क राशन दिया जाए।

इसके अलावा बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा मिले। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला भी फूंका। इस मौके पर मोहित, भूपत सिंह, बुद्धराम यादव, सुुभाष सोनी, राजकुमार पटेल, तीरथ यादव, मोतीलाल गुप्ता व रोमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें