चित्रकूट में कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में लिखी गई पुस्तक कृष्ण का जीवन एक प्रेरणा का विमोचन कार्यक्रम किया गया। पुस्तक के लेखक अधिवक्ता प्रदीप कुमार निवासी एसडीएम कालोनी कर्वी हैं।
विज्ञापन
लेखक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन महान था। इसकी जानकारी पुस्तक में उन्होंने सरल तरीके से दी है। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह, महामंत्री शिव शंकर उपाध्याय, अधिवक्ता केजी गुप्ता, सूर्यबली त्रिपाठी, गोपालदास अग्रवाल, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।