फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो का टायर फटा, पुलिया से टकराई, दो की मौत

Mon, 11 Jun 2018 10:56 PM IST
बोलेरो का टायर फटा, पुलिया से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर हाइवे की एक पुलिया से जा टकराई। जिसमें सवार दो की मौके पर मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बाबा नाती हैं। घायल छतरपुर मप्र जिले के निवासी हैं।
  छतरपुर मप्र बंदीकला ईशानगर निवासी नत्थूराम अहिरवार अपने पिता प्यारेलाल की मृत्यु के बाद सोमवार को परिवार व रिश्तेदारों के साथ अस्थि कलश विसर्जित करने इलाहाबाद जा रहे थे। सुबह लगभग सात बजे बोलेरो रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी गांव के पास पहुंची अगला पहिया अचानक फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर एक पुलिया से टकरा गई। गति तेज होने के कारण अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बोलेरो सवारों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने पुलिस सूचना दी। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बोलरो से घायलों को किसी तरह दरवाजा व खिड़की तोड़कर बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो सवार बंदीकला ईशानगर छतरपुर निवासी रामलाल(50) पुत्र लाले और कमलेश (25) पुत्र नत्थूराम की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा बंदीकला निवासी नत्थूराम पुत्र प्यारेलाल, माना पत्नी नत्थूराम, संदीप पुत्र नत्थूराम, राजेंद्र पुत्र बंदी प्रसाद, चिफुला फड़िया निवासी मंटोरा पत्नी पौबा, मुकेश पुत्र दिलीराज, फतेहपुर निवासी मुकुंदी पुत्र गिलुवा को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सतना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें