फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः 37 हजार 974 कापियों का मूल्यांकन पूरा, शिक्षक रख रहे सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में रविवार को शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में चल रहे यूपी बोर्ड की 14506 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षकों द्वारा किया गया। इसमें हाईस्कूल की 9564 व इंटर की 4942 कापियां शामिल है। यहां हाईस्कूल की 74827 कापियां मूल्यांकन के लिये आई हैं अब तक 53078 कापियां मूल्यांकित हो गई है।
विज्ञापन

इस प्रकार 21749 कापियां मूल्यांकन के लिये बची हैैं। इसी तरह इंटर में इस साल 56354 कापियां मूल्यांकन के लिये आई हैं अब तक 37974 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। इस प्रकार 18380 कापियां मूल्यांकन के लिये बची हैं।
मूल्यांकन कार्य का जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी बनाकर बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन जारी रखने को दिया निर्देश परीक्षकों को दिये गये।
विज्ञापन

उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान द्वारा कोरोना वायरस के संक्त्रस्मण के बचाव संबंधी सभी आवश्यक सावधानी बरतने पर तारीफ की बताया कि कापियों को निर्धारित अवधि 25 मई तक मूल्यांकित कराने के लिये हाईस्कूल में 222 से बढ़ा कर 331 परीक्षक और 194 उप प्रधान परीक्षक लगाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें