भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव में एक छात्र ने पिता की डांट से नाराज होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष के छात्र सुदिनपुर गांव निवासी फेरम (21)पुत्र कल्लू यादव रविवार की सुबह लगभग सात बजे घर के ऊपर बने लान में फांसी लगा ली।
जब भतीजे शानू ने देखा तो परिवार के सभी सदस्यों को जानकारी दी। पिता कल्लू यादव ने बताया कि काम न करने पर उसने अपने पुत्र को फटकार लगाई थी। इससे वह दो दिन से नाराज था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।