फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा की कापियों के शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य में मंगलवार को कुल 13768 कापियों का मूल्यांकन किया गया । इनमें हाईस्कूल 8653 व इंटर की 5115 उत्तरपुस्तिकाएं थीं। इसी के साथ 80 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करते हुये सभी परीक्षकों से सामाजिक दूरी बनाकर बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन जारी रखने के निर्देश दिये। साथ ही शिक्षकों व अभिभावकों से कोरोना महामारी से बचाव के लिये आरोग्य सेतु एप व आयुष कवच एप डाउनलोड करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने परीक्षकों व कर्मचारियों के हाथों को सैनिटाइज कराया। उप नियंत्रक डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि यहां हाईस्कूल की 74827 कापियां मूल्यांकन के लिये आईं थीं, अब तक 64449 कापियां मूल्यांकित हो गई हैं। इस प्रकार 6378 कापियां मूल्यांकन के लिये बची हैैं। इसी तरह इण्टर में 56354 कापियां मूल्यांकन के लिये आईं थीं, जिनमें 49031 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। इस प्रकार 7528 कापियां मूल्यांकन के लिये बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें