फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो-वोल्टेज की समस्या पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Sun, 06 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराेअमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट
विज्ञापन
नगर के पटेल तिराहे के पास हाईवे पर जाम लगाए बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काफी मेहनत व मशक्कत से गेहूं की फसल तैयार होने को है, मगर आखिरी समय में सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से बालियां सूखने लगी है। लो-वोल्टेज की समस्या पर किसानों में आक्रोश है। शनिवार को मुख्यालय पहुंचे कई गांव के किसानों ने हाथों में सूख रही गेहूं की बालियां लेकर प्रदर्शन किया और हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जिससे आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की कतार लग गई। करीब आधा घटा बाद सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान शांत हुए और यातायात दुुरुस्त हो सका।

शनिवार सुबह औदहा, ब्यौहरा, बरेठी, कौबरा, ममसी व लोहदा के किसान मुख्यालय पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त गांव को सरधुआ पावर हाउस से पनौटी फीडर से आपूर्ति होती है। ट्यूबवेल संचालन के लिए जितने वोल्टेज की जरूरत होती है, किसानों को उतना नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


कई बार अधिकारियों को पत्र देकर लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से ट्यूबवेल नहीं चलते और किसी तरह तैयार हो रही गेहूं की फसल की सिंचाई प्रभावित है। जिससे फसल बर्बाद हो रही है।

ज्ञापन के दौरान किसानों को ठोस आश्वासन नहीं मिला तो वह सभी लोग एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी होते ही सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा व कोतवाल रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद किसान हाईवे से हटे।

जाम खत्म होने पर यातायात दुरुस्त हो सका। इस मौके पर गिरीश द्विवेदी, चुन्नीलाल, शंकर, नंद किशोर, शिव प्रसाद, चुनवाद, महेंद्र, भैंरो, मानसिंह, राजा व संतकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें