फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख बनने के लिए शुरू हो गई दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के पांच विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। प्रमुख पार्टी के नेताओं के यहां प्रत्याशी चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। जिसमें कुछ ने तो लखनऊ में डेरा भी डाल दिया है ताकि उनका नाम तय हो जाये। जबकि कई ऐसे नेता है जो बीडीसी के जीते प्रत्याशियों को अपने साथ लेकर संख्या बल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लाक है जिसमेें मानिकपुर, पहाड़ी, रामनगर सामान्य है। जबकि मऊ अनुसूचित जाति की महिला के लिए निर्धारित हैं। सदर ब्लाक में महिला पिछडे़ वर्ग के लिए सीट निर्धारित है। बीडीसी चुनाव जीतने वाले कई प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख बनने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि ब्लाक प्रमुखी का पद जिसकी सत्ता होती है उसी पार्टी का अधिक बनता है। जिससे सबसे भाजपा मेें दावेदारी की जा रही है। जिसमेें कई दिग्गज लगे हुए है। जिसमेें कुछ नेता तो बीडीसी सदस्यों को लेकर अपनी संख्या बल दिखा रहे हैं। ताकि ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव लड़ने के लिए उन्हीं का चयन किया जा सके। वही कहा जा रहा है प्रत्याशी के चयन के लिए नेताओं में गुटबाजी भी चल रही है। नेता अपने ही खास को ब्लाक प्रमुख बनाना चाहता है। वही सपा, बसपा के नेता भी चुपचाप रणनीति बना रहे है ताकि किसी तरह से बाजी अपने हाथ में लायी जाये। वही कहा जा रहा कि यदि कोराना वायरस की रफ्तार कम न हुई तो मई के स्थान पर जून माह में चुनाव कराये जा सकते हैं।
वही भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए अभी प्रदेश स्तर से कोई निर्देश प्राप्त नही हुए है। इस लिए इसके बार में अभी कुछ कहना सही नहीं है। सपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल व बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी भी सभी ब्लाक प्रमुख पद के लिए अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारेगी और हर सीट पर जीत का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें