फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ पर भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता के लगाए आरोप

Thu, 21 May 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। ब्लॉक प्रमुख सुशीला वर्मा ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ओमप्रकाश यादव पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और अधिकारों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन




वर्मा ने आरोप लगाया कि बीडीओ ने अपने कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्यों, खरीद-फरोख्त और भुगतान प्रक्रियाओं में खूब अनियमितताएं की हैं। इसमें जेम पोर्टल से बाजार दर से अधिक कीमत पर खरीदारी और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग शामिल है। उन्होंने सभागार में लगी टीवी को बीडीओ के आवास पर लगाने और डिजिटल सिग्नेचर वापस कराने की भी मांग की। वहीं, बीडीओ ओमप्रकाश यादव ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। यादव ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और नियमों का पालन उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रमुख उन पर गलत कार्यों में सहयोग न करने पर दबाव बना रही हैं और झूठे आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें