चित्रकूट। पंजाब में किसानों के साथ हुई मारपीट के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने सदर तहसील परिसर में धरना दिया।इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने की मांग की।
भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार से मिलकर किसानों का दमन कर रही है। किसानों से मारपीट की जा रही है। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। जिला मीडिया प्रभारी देंवेंद्र सिंह, रामकरण सिंह, दीपराज सिंह, बीरेंद्र सिंह साधों प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद