फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमावस्या पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

विज्ञापन
मंदाकिनी में स्नान करने आए लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र माह की अमावस्या पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी पुलिस के भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

अमावस्या पर मंदाकिनी में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। सुबह मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लाइन लगाने वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में जाने दिया। धर्मनगरी क्षेत्र में पड़ने वाले जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी सती अनुसइया आश्रम, हनुमान धारा के दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें