भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र ने एक फरवरी से सात फरवरी तक चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा।
उन्होंने कहा कि सदस्यता तभी पूरी मानी जाएगी जब सदस्य बनने वाले का नाम, पूरा पता प्रदेश कार्यालय की सदस्यता सूची में दर्ज हो जाए। इस मौके पर अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने की। बैठक में अनुराग वर्मा, दिनेश तिवारी, रवी त्रिपाठी, अजय पांडे, बृजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।