फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षकों के प्रमोशन पर सहमति जताई

Sat, 31 Jan 2015 11:28 PM IST
bsa agreed for teachers promotion
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार से संघ की अगुवाई में परिषदीय शिक्षक शिक्षकों के अवशेष भुगतान, अंतरजनपदीय शिक्षकों को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किए जाने, अनुकंपा नियुक्ति, बिना स्पष्टीकरण लिए निलंबन न किए जाने आदि मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन पर बैठे थे।

शनिवार शाम बीएसए ने धरना स्थल पर पहुंचकर संघ के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, जिला मंत्री अवध बिहारी सिंह, शिक्षक नेता कमलेश कुमार पांडे, बैजनाथ प्रजापति आदि से चर्चा की। इन शिक्षक नेताओं ने बताया कि बीएसए ने पंद्रह फरवरी तक सचिव से वार्ता के बाद अंतरजनपदीय शिक्षकों के प्रमोशन पर सहमति जताई। इसके अलावा निलंबित शिक्षकों के बहाली की घोषणा की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मांगों को भी मानने का लिखित आश्वासन दिया गया, जिसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।  दूसरे दिन आनंद यादव, मनोज सोनी, राजकरन, प्रीतम कुशवाहा, अखिलेश द्विवेदी अनशन पर बैठे। इस मौके पर हीरालाल सिंह, कैलाश रजक,लवलेश कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, अवध बिहारी, रोशन सिंह, त्रिवेणी यादव, शिवकृपाल, रमेश सिंह, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें