चित्रकूट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश के कुछ और छोटे दलों से समझौता कर सकती है। पहले से गठबंधन में मौजूद कुछ दलों के हटने की संभावना पर कोई जवाब नहीं दिया। छोटे दलों के लिए भाजपा का रास्ता खुला हुआ हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की। कहाकि संगठन के आधार पर पार्टी चलती है। बूथ सम्मेलन से लेकर ब्लाकवार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी। मुस्लिम नेता ओवैसी के मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां अपनी नीति चलाएं लेकिन यूपी को परिश्रमी व ईमानदार नेता योगी की तरह ही चाहिए। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कालेज हैं। कहा कि भाजपा के साथ कई छोटे दल हैं और यदि कोई आना चाहता है उनके लिए रास्ते खुले हैं। हाल ही में कुछ प्रदेशों में भाजपा के चार मुख्यमंत्री बदलने के पीछे क्या कारण और छवि बदलने के सवाल पर उन्होंने कोई कोई जवाब नहीं दिया।