फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान न मिलने पर अवसाद में जाता है मनुष्य

विज्ञापन
फोटो-12- प्रज्ञाचक्षु विद्यालय में श्रीरामकथा सुनाते जगदगुरुरामभद्राचार्य स्वामी। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में तीन दशाएं होती हैं। पहली प्रसाद, दूसरी विषाद व तीसरी अवसाद। हमारे मन में जब प्रसन्नता होती है तो समाधान है। जब समस्या का कोई समाधान नहीं मिलता तो मनुष्य अवसाद में चला जाता है। चित्रकूट आने वाले हर किसी को भगवान श्रीराम दर्शन देते हैं। वह विचार उन्होंने मंगलवार को धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग स्थित तुलसी प्रक्षा चक्षु दिव्यांग विद्यालय कामतन में शुरू श्रीराम कथा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चित्रकूट तीर्थ स्थल जैसा स्थान विश्व में दूसरा कोई स्थल नहीं है।
विज्ञापन

कथा से पहले जगदगुरु के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और हास्य कवि पदमश्री सुनील जोगी ने भगवान कामतानाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धर्मनगरी के विकास के लिए यूपी और एमपी की सरकार काम कर रही है। जगद्गुरु के सुझावों पर काम कर इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। धार्मिक नगरी के वजूद को बचाने का काम होना चाहिए। इस मौके पर कवि सुनील जोगी ने कविताएं पढ़ते हुए कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए कई कार्य किए है। इस मौके पर प्रियांशु चतुर्वेदी, आचार्य रामचंद्र दास आदि मौजूद रहे।
---
नरसिंह अवतार की कथा सुनाया
राजापुर। रायपुर बेराउर गांव के पास स्थित समोगरी देवी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास गौरव कृष्ण शुक्ल ने कहा कि जब-जब धर्म के विपरीत समाज मेें आसुरी शक्तियों का बोल बाला होता है और अत्याचार बढ़ जाते हैं। तब भगवान अवतरित होते है। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। इस मौके पर आचार्य राकेश शास्त्री, राम सफल तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें