फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ का पुल बनाती भाजपा, महंगाई पर नियंत्रण नहीं

विज्ञापन
फोटो नंबर- 9- सपा व्यापार सभा की जिला कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधन करते प्रदेश महासचिव अभिमन्य? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर व्यापारी विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि जीएसटी से लेकर नोटबंदी और अन्य कई फैसलों से सबसे ज्यादा नुकसान मध्यम और छोटे व्यापारियों को ही हो रहा है।
विज्ञापन

कहा कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं है, आम लोग परेशान हैं। विरोध में आवाज उठाने वालों पर अधिकारियों व पुलिस की मदद से फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसका हरेक व्यापारी को विरोध करना ही पडे़गा, तभी इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
शनिवार को मुख्यालय आए सपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की समस्याएं सुनी। कहा कि 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की योजनाओं का बखान करें।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने अभी तक सिर्फ झूठ का पुल बनाया है। जमीन पर पुल बनाने का कार्य सिर्फ सपा सरकार ने किया था। बताया कि सपा व्यापारी समाज को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी।
व्यापारियों की हर प्रकार से मदद की जाएगी। जिलाध्यक्ष अनुज यादव, रामबाबू गुप्ता, सत्यनाराण पटेल, रामकिशोर कुरील, रामचंद्र वर्मा, हिमांशु गुप्ता, आशुतोष अग्रहरि, सुभाष पटेल, गन्नू गुप्ता, राजेंद्र साहू व साहब लाल द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें