चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन डीडीसी पदों के लिए 37 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें वार्ड 16 से 6, 17 से 22, 18 से 9 पर्चे भरे गए। इस तरह चौथे चरण में वार्डों के लिए कुल 105 नामांकन हुए।
उधर, तीसरे चरण के मतदान के लिए आज ही के दिन चुनाव चिन्ह आवंटन और नाम वापसी भी होना था। इसमें चित्रकूट (कर्वी) ब्लाक के पांच वार्डों के 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इनमें 11 नंबर वार्ड से एक, 12 से एक, 13 से पांच, 14 से चार और वार्ड नंबर पांच से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिए हैं।