बरगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की 10 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भाग निकला।
थानाध्यक्ष संतशरण सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने हमराहियों एसआई राजेश कुमार मिश्रा, एसआई चतुर्भुज पटेल पुलिसकर्मियों हुसैन, सैयद्दीन, मानसिंह, शौकत खां, शफीक अहमद, कृपाल सिंह के साथ गश्त पर थे।
सूचना मिली कि कुलाही गांव में राजू आरख के घर पर चोरी की कुछ बाइकें रखी हैं। इस पर वहां दबिश दी गई। वहां से
राजू उर्फ जगजीत पुत्र भागीरथी और राजू बिंद पुत्र तिलकधारी निवासी राजापुर घूरपुर को गिरफ्तार किया गया। एसओ के अनुसार राजू बिंद ने माना कि वे लोग इलाहाबाद के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करके जगजीत के यहां रखते हैं और यहां से बेचते हैं।
इस मौके पर पुलिस ने जगजीत के घर के पीछे रखीं दस बाइकें बरामद कीं। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ धारा 467,468,471,420, 41/411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।