फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नदी के उफान में बही बाइक, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला

Fri, 14 Aug 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तेज बारिश के कारण नदी-नालों में आए उफान से हादसे की नौबत आ गई। सतना क्षेत्र का एक युवक शुक्रवार दोपहर मारकुंडी आश्रम आया था।
विज्ञापन

घर लौटते समय मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास नदी में अचानक उफान आ गया। सड़क पर पानी चलने लगा। इसी बीच युवक ने बाइक निकालने का प्रयास किया। तेज बहाव के कारण बाइक बहने लगी तो उसने तुरंत बाइक छोड़ दी और अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस ने डयूटी लगाई।
विज्ञापन

पीआरवी में तैनात संतोष कुमार द्विवेदी समेत अन्य पुलिसकर्मी ने गश्त के दौरान कुछ दूर हनुमान मंदिर के पास एक झाड़ी में फंसी बाइक दिखाई दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाइक को बाहर निकाला और थाने ले जाकर सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। जान जोखिम में न डालें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें