फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली कर्वी क्षेत्र के पुरवा तरौंहा निवासी शशांक अवस्थी (20) पुत्र देवेंद्र अवस्थी गांव के आदित्य मिश्रा (13) पुत्र जितेंद्र मिश्रा, रोहित शुक्ला (16) पुत्र रामभजन बाइक से चित्रकूट परिक्रमा लगाने जा रहे थे। चितरा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से शशांक की मौके पर मौत हो गई। आदित्य व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने ट्रक को पकड़ने के लिए थानों को सूचना दी। भरतकूप थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। छात्र हेलमेट पहने था। मृतक बनारस संस्कृत विवि में शास्त्रीय द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। एक बहन व मां मीरा देवी रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें