फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने परिक्रमा कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को रौंदा

Tue, 11 Sep 2018 11:17 PM IST
बाइक सवार ने परिक्रमा कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को रौंदा
विज्ञापन
गमगीन अवस्था में बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बेकाबू बाइक ने दंडवती परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इसके बाद बाइक समेत चालक भी छिटककर सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही यूपी 100 टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक श्रद्धालु व बाइक चालक की मौत हो गई। अन्य छह अन्य घायलों का इलाज जारी है। जिसमें दो की हालत गंभीर है।
 राजापुर थानाक्षेत्र के रूपौली निवासी राममंगल (28) पुत्र अशावरदीन सोमवार को अपनी चचेरी बहन रजपतिया के घर चकजाफर आया था। रात को वह अपनी मनौती पूरी करने के लिए दंडवती परिक्रमा कर भगवान कामतानाथ मंदिर तक जाने के लिए निकला। उसके साथ मौसेरा भाई छेदी रैदास भी चल दिया। इसके अलावा श्रवण कुमार, रामबालक, कुन्ना, बालकेश, वीरेंद्र व राजाराम भी उसके साथ थे। जैसे ही वह लोढ़वारा श्रमदान के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आई बाइक ने सबको रौंद दिया। बाइक समेत चालक भी कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। घटना में राममंगल, बाइक चालक अनूप पटेल के अलावा अन्य सभी घायल हुए। सूचना मिलते ही यूपी 100 के सरवन कुमार, पंकज और राममोहन मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान राममंगल व अनूप की मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बाइक चालक अनूप ने हेलमेट नहंी पहना था।
विज्ञापन


बीए का छात्र था बाइक चालक
चित्रकूट। कसहाई निवासी अनूप पटेल उर्फ सर्वेश के बड़े भाई बृजेश ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो भाई तीन बहनों में वह छोटा था। उसके पिता का सात साल पूर्व बीमारी के चलते निधन हो चुका है। मां भानमती किसानी से ही परिवार का भरण पोषण करती हैं।

फोन कर किसी ने बुलाया था
चित्रकूट। मृतक अनूप के भाई ने बताया कि सोमवार की शाम को उसे मोबाइल पर फोन कर लोढवारा के पास किसी ने बुलाया गया था। वहां स्थित एक ढाबे में कई लोग मौजूद थे। वहां से वह देर रात को घर लौट रहा था।
विज्ञापन


नवरात्र में पुत्री की करनी थी सगाई
चित्रकूट। दंडवती परिक्रमा के दौरान बाइक की टक्कर से मृत रामआनंद अपनी मनौती पूरी के लिए जा रहा था। उसकी पत्नी सियादुलारी ने बताया कि दो पुत्र एक पुत्री है। जिसमें पुत्री का विवाह तय हुआ है। इसी नवरात्र में उसकी सगाई करनी थी। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें