चित्रकूट। झांसी- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत खोह के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक पर टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है। दुर्घटना होते ही पिकअप लेकर चालक भाग निकला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया मोहल्ला निवासी नत्थू निषाद (35) पल्लेदारी का काम करता था। मां कमला देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका दोस्त खोर रैपुरा निवासी विमल शुक्ला (32) आया था। दोनों किसी काम से गांव की ओर जा रहे थे जैसे ही हाईवे के खोह पुलिस लाइन तिराहे के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई पिकअप ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और वहां से गुजर रही टेंपो की भी चपेट में आकर लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने नत्थू को मृत घोषित कर दिया जबकि विमल का प्राथमिक इलाज कर प्रयागराज रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाए था