फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक सवार घायल युवक की मौत, तीन माह बाद थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज ृके दौरान मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन की मौत पहले ही हो चुकी थी। युवक की तीन माह बाद शादी होनी थी। वह औरैया जिले का निवासी था।
विज्ञापन

अरियारी गांव निवासी अमित कठेरिया बीती 22 फरवरी को चौबिया क्षेत्र के हरदू निवासी अपनी बड़ी बहन पूनम को बाइक से लेकर उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे ब्रिज के पास तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक टक्कर के बाद डिवाइडर से टकरा गई थी। बहन की मौके पर ही मौत हो गई। अमित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया था। यहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि अमित की शादी तय हो गई थी। 11 मई को लगुन व 13 मई को बरात जानी थी। इस हादसे से खुशियों से पहले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें