फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो-38-कन्हैया की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कुदरकोट। थानाक्षेत्र के गांव धनवाली निवासी कन्हैया कुमार (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि कन्हैया 14 फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आए थे। 16 फरवरी को तिलक समारोह इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुरा में था और 21 फरवरी को विवाह होना था। तिलक कार्यक्रम से देर रात बाइक से लौटते समय कुदरकोट क्षेत्र के गांव आरमपुर के पास बिधूना की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह और उनके साथ सवार गोलू सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। पीछे से आ रहे परिजन ने दोनों को तत्काल सीएचसी एरवाकटरा पहुंचाया जहां से कन्हैया को सैफई रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें