फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मवेशी से टकराने पर बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
बाइक सवार किसान की मौत के बाद गमगीन बैठीं परिवार की महिलाएं - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहिरी गांव के पास सामने से आए मवेशी से टकराने से एक बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट पहने था, लेकिन घटना के समय उसका हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा था।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के लोढौटा कला गांव निवासी लाल बहादुर (55) पुत्र विशंभर पाल खेती करता था। शुक्रवार को वह बाइक से बहन चंद्रादेवी की खुजरिहा स्थित ससुराल में निमंत्रण पर गया था। रात में वहां से लौटते समय जब वह अहिरी गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने से एक मवेशी आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ़आसपास के लोगों ने घायल को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लाल बहादुर के भांजे राधेश्याम ने बताया कि अहिरी गांव के प्रधान ने मोबाइल पर उसे घटना की जानकारी दी। उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। घटना के बाद से पत्नी शीला पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें