फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बाइक पर चलाया डंडा-फावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी। आमने-सामने दुकान की प्रतिस्पर्धा के चलते दो दुकानदारों के बीच विवाद हुआ। इस पर एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार को मारा पीटा। घूंघट में एक महिला एक हाथ में फावड़ा व दूसरे हाथ में डंडा लेकर बाइक को पीटने में लगी थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चर गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि ऐंचवारा गांव में उसकी दुकान है। सड़क के उस पार एक और दुकानदार है जिससे प्रतिस्पर्धा है। गुरुवार को प्रतिस्पर्धा वाले दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसके बाद जब मैं बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था तभी आरोपी दुकानदार आया और उसे गाली देकर पीटने लगे। उससे बचने के लिए रोहित एक दुकान में घुस गया।
रोहित ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की एक महिला ने जाकर उसकी बाइक पर फावड़ा व डंडे से प्रहार किया। इस पूरे मामले का शनिवार को वीडियो वायरल हुआ। उधर, आरोपी पक्ष ने बताया कि रोहित और उसके दोस्त अकारण ही वीडियो बनाते हैं। कई बार विरोध पर फिर भी नहीं मानें। बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। लेकिन दोनों पक्ष ने बताया कि उनका आपस में समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें