फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी से टकराई बाइक, पुत्र की मौत पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप थाना क्षेत्र के छिवलहापुरवा के पास शनिवार की रात सड़क पर बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई। वहीं, पिता को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के घुरेटनपुर निवासी बुद्धविलास उर्फ गुडडू शनिवार की रात लगगभग साढे सात बजे बाइक से पिता चुन्नू को लेकर घरेलू काम से निकला था। छिवलहा गांव के पास सड़क पर जा रही बैलगाडी के पास पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। पिता पुत्र बाइक समेत दूर जा गिरे। गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान पुत्र बुद्धविलास की मौत हो गई जबकि पिता चुन्नू को प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतक चार भाइयों में बडा था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के समय चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें