फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो से टकराई बाइक, किसान की मौत, बीटेक छात्र गंभीर

Thu, 01 Dec 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन और अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट के पास टेपों-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार बीटेक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन



  नया गांव मप्र क्षेत्र के रजौला निवासी रमेश पाल (32) पुत्र बिहारीलाल की मां शांतिदेवी बीमारी की वजह से जानकी कुंड चिकित्सालय में भर्ती थीं। मंगलवार की रात को उनका पुत्र रमेश अपने दोस्त सुनील प्रजापति (18) पुत्र सुरेश कुमार निवासी कबरई महोबा हाल मुकाम राम दर्शन चित्रकूट के साथ बाइक से कर्वी आया था।

जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से जानकी कुंड जा रहे थे। जैसे ही रानीपुर भट्ट के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही टेपों से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे और रमेश की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी होते ही पुलिस और एंबुलेेंस टीम मौके पर पहुंची और दोनों का जिला अस्पताल लाई। डाक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया।  और सुनील को भर्ती किया गया। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।


मृतक रमेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक पुत्र दो पुत्री हैं। रजौला में रहकर वह खेती कर परिवार का भरणपोषण करता था। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बीटेेक के छात्र सुरेश प्रजापति से उसकी दोस्ती हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही सुरेश के परिजन भी चित्रकूट पहुंच गए हैं। सुनील बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें