फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हेड टीचर सहित कई अध्यापक मिले गैरहाजिर

Wed, 30 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण - फोटो : Logo
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने मानिकपुर और राम नगर ब्लाक के स्कूलों का बुधवार को निरीक्षण किया। जिसमें कई स्कूलों में अध्यापक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



 बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा मानिकपुर ब्लाक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी में नौ बजकर चालीस मिनट पर हो रही प्रार्थना के समय पहुंचे प्रार्थना का समय आठ पैतालीस होता है। इस पर उन्होंनेे शिक्षकों को फटकार लगाई।

स्कूल में रंग-रोगन न होने पर स्पष्टीकरण मांगा और सहायक अध्यापक प्रीति गुप्ता बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित थी। जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय  बगरेही का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापक रश्मि सुलेरे और सहायक अध्यापक संतोष कुमार अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने और सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।। रामनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देव स्थान का पुरवा का निरीक्षण किया। जिसमें प्रधानाघ्यापक शिव कुमार गैरहाजिर मिले। और स्कूल की रंगाई, पुताई न होेने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी में सहायक अध्यापक विद्या द्विवेदी अनुपस्थित थी । उपस्थिति पंजिका देखने से पता चला कि यह अक्सर गायब रहती हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि यह शिक्षण कार्य में इच्छुक नहीं है। इनके ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें