फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में रपटे में बाइक गिरी, महिला को बचाया, खुद लापता

विज्ञापन
फोटो- 8 आर- कंठीपुर के पास रपटे में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर व किनारे मौजूद ग्रामीण - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में लगातार 8-9 घंटे की बारिश से सदर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर गांव के रपटे से गुजर रही बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरी महिला रपटे के नीचे चली गई जिसे बाइक चालक ने कूदकर बचा तो लिया लेकिन खुद लापता हो गया। सात घंटे से सात गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाइक व बाइक में सवार एक अन्य किशोरी सही सलामत बच गए।
बुधवार की दोपहर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के कंठीपुर गांव निवासी लवकुश उर्फ चुन्नू कोटार्य (24) पुत्र चुनकावन के घर में निमंत्रण था। निमंत्रण में शामिल होने के लिए वह मुख्यालय से अपनी रिश्तेदार चुन्नी देवी व उसकी पुत्री कली को लेकर बाइक से घर कंठीपुर जा रहा था। गांव के समीप रपटे में पानी के तेज बहाव के चलते आवागमन ठप था। कई लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह उफनाते रपटे से दोनों को बाइक पर बैठाये हुए गुजरने लगा। बीच रपटे में तेज बहाव के चलते बाइक अनियंत्रित हुई तो चुन्नी देवी बाइक से गिरकर रपटे के नीचे पहुंच गई। अनियंत्रित बाइक को किसी तरह संभाल कर चुन्नू भी महिला को बचाने कूद गया। बाइक में एक पैर फंसने से किशोरी बच गई। बाइक व किशोरी को कुछ लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जिला जेल के चौकी प्रभारी अजय कुमार व एसई वारिज मौके पर पहुंचे। इधर चुन्नू ने किसी तरह चुन्नी देवी को बचाकर किनारे तक पहुंचा दिया। लेकिन वह खुद बाहर नहीं आ सका। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग से उफनाएं रपटे में चुन्ने की दिन भर खोजबीन करते रहे। चुन्नू का कुछ पता न चलने से उसके घर व गांव में शोक का माहौल बना है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सीतापुर व कपसेठी से सात गोताखोर बुलाए गए हैं। रात होने से युवक को ढूंढने में परेशानी हो रही है। यह जानकारी मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष निजाम सिद्दीकी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें