फोटो-4- मुख्यालय के बस स्टैंड पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष के वाहन से नरैनी एसडीएम की गाड?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बुधवार की सुबह तेज रफ्तार जा रही फिल्म अभिनेता व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व नरैनी (बांदा) के एसडीएम के वाहन शहर के बस स्टैैंड पर टकरा गये। दोनों वाहनों के चालक नीचे उतरे और तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक इस दौरान सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल दिनेश सिंह व यातायात विभाग के प्रभारी घनश्याम पांडेय ने मामले को सुलझाया।
फिल्म अभिनेता व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजाबुंदेला चित्रकूट के दौरे पर हैं। बुधवार को उनकी गाड़ी सीतापुर से डाकबंगले की ओर जा रही थी। तेज बारिश के दौरान उनके वाहन के पीछे ही नरैनी एसडीएम की भी गाड़ी थी। शहर के बस स्टैंड के पास बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष के वाहन चालक ने सड़क पर अवरोध होने पर ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही नरैनी के एसडीएम की गाड़ी बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष के वाहन से टकरा गई। तेज आवाज के साथ जैसे ही दो वाहन टकराये तो आसपास के लोग वहां आ गये।
दोनों वाहन के चालक नीचे उतरे और तेज आवाज में बहस होेने लगी।
मामले की जानकारी होते ही प्रभारी कोतवाल व यातायात प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत करा दिया। दोनों वाहनों में न तो बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजाबुंदेला बैठे थे और नरैनी एसडीएम के वाहन में भी सिर्फ चालक व अर्दली थे।