फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सैंपा छह सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-2- सदर तहसील परिसर में किसानों को संबोधित करते किसान नेता शैलेंद्र सिंह - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर/राजापुर/मऊ(चित्रकूट) में भारतीय किसान यूनियन ने जिले की चारों तहसीलों में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

मऊ तहसील परिसर जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई करते हुए किसानों मंडियों में हो रही लूट को रोका जाए। सदर तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डीजल, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर अधिकतम 10 रुपये लीटर लगाई जाएं। किसान सम्मान निधि छह हजार से बढ़ाकर 24 हजार हो। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाकर बताया कि जिला प्रशासन ने शासन को संरक्षित गोवंशों की गलत आख्या भेजी है। इसकी जांच कराई जाए।
राजापुर में तहसील अध्यक्ष राजापुर शिवदयाल बघेल ने बताया कि खरीफ की फसलों की बुआई शुरू है। ऐसे में अविलंब गोशालाओं को संचालित कराया जाए। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन, कांट्रेक्ट फार्मिंग, अध्यादेश व प्रस्तावित विद्युत संशोधन अधिनियम को तुरंत वापस लिया जाए। मानिकपुर में तहसील अध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू व निजी नलकूपों के संयोजक कर ब्याज व पैनल्टी की छूट दो माह के लिए बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, मंडल सचिव रामकरण सिंह, विजय सिंह, छेदीलाल सिंह, राजकुमार सिंह, विनय तिवारी, कमलेश कुमार, धनराज, धर्मेन्द्र, रामस्वरूप सिंह, प्रेम चन्द्र, साधो प्रसाद, सत्य प्रकाश, सहमीडिया प्रभारी अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें